Haryana News: हरियाणा पुलिस का ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 लाख 50 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा
Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई जीत सिंह को 1लाख 50हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी ईएसआई/एएसआई जीत सिंह, पुलिस थाना सिटी गोहाना, जिला सोनीपत में तैनात था। आरोप है कि आरोपी ने एक प्रकरण में नाम हटाने और निर्दोष परिजनों को गिरफ्तार न करने की धमकी देकर 10लाख रुपये की अवैध मांग की थी। बाद में सौदा 3लाख रुपये में तय हुआ।
सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व नियोजित ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को 1लाख 50हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में 3लाख 50हजार रुपये की रिश्वत की राशि पहले ही प्राप्त की जा चुकी थी।
कानूनी कार्रवाई शुरू
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है| हरियाणा सतर्कता ब्यूरो रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी।
यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply