Haryana News: ‘अंत में चार लोग बस यही कहते हैं, राम-नाम सत्य है’ भावुक नोट लिखकर युवक ने किया सुसाइड
Faridabad Suicide: हरियाणा के फरिदाबाद जिले एनआईटी-5 जी ब्लॉक में एनआईटी-5जी ब्लॉक में 21वर्षीय युवक अंशुल नन्दा ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी डालने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, अंशुल ने स्टोरी में लिखा थाकि “पूरी जिंदगी हम इसी बात में गुजार देते हैं कि चार लोग क्या कहेंगे और अंत में चार लोग बस यही कहते हैं, राम-नाम सत्य है।शुक्रवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सोने गया था, सुबह दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112की टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अंशुल चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला।
एनआईटी थाना प्रभारी के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply