Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: सड़क पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, रायबरेली में कार ने 7 युवतियों को कुचला; 4 की मौत

UP News: सड़क पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, रायबरेली में कार ने 7 युवतियों को कुचला; 4 की मौत

Raebareli Ganga Expressway Accident:उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 9 युवतियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 युवतियों की मौके पर या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चुली गांव के पास हुआ।

तेज रफ्तार कार रौंदा

पुलिस के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है और आम वाहनों के लिए खुला नहीं है, लेकिन कुछ वाहन चालक यहां तेज गति से गाड़ियां चला रहे थे। हादसे का शिकार हुई युवतियां चुली, कोडर और हनुमानगंज गांवों की निवासी थीं। वे सभी पैदल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थीं, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ युवतियां सड़क किनारे की खाई में गिर गईं।

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय हिमांशी और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों के रुप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 वर्षीय रश्मी और आसमा (22) ने दम तोड़ दिया। इनके अलावा हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है।

मौके पर फरार आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। सर्कल ऑफिसर दलमऊ गिर्जा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

Jyoti-Alok Maurya Reunion: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार सुखद मोड़ लेते हुए समाप्त हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast