खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले के बाद दो समुदायों के बीच झड़पें, 37 लोगों की मौत
Khyber Pakhtunkhwa Violence:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हालिया जनजातीय सांप्रदायिक हिंसा में 37लोग मारे गए और 30लोग घायल हो गए हैं। यह हिंसा 23नवंबर को कुर्रम जिले में अलीजई और बागान जनजातियों के बीच संघर्ष से शुरू हुई, जो पाराचिनार के पास एक पैसेंजर वैन पर हुए हमले के बाद तेज हुई।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, शांति बहाली के लिए स्थानीय और जनजातीय बुजुर्गों से बातचीत की जा रही है। मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने सभी विवादों को बातचीत से सुलझाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि दोनों जनजातियाँ भारी हथियारों से एक-दूसरे पर हमले कर रही हैं, जिसके कारण कई घरों और दुकानों को नुकसान हुआ है।
महिलाओं को बंदी बनाए जाने की खबरें
हिंसा के चलते जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहे। इस बीच, कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें मृतकों के शव दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि 6महिलाओं को बंदी बनाए जाने की खबरें हैं, लेकिन सीमित संचार के कारण अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
गोलीबारी और यातायात पर असर
पुलिस के मुताबिक, हिंसा के दौरान बालिशखेल, खार काली और कुंज अलीजई क्षेत्रों में दिनभर गोलीबारी होती रही। इससे थल-सदा-पराचिनार राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी इलाके में शांति बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि दोनों जनजातियों के बुजुर्गों ने और अधिक हिंसा की चेतावनी दी है।
आतंकी हमले में 50की मौत
गुरुवार को लोअर कुर्रम में हुए आतंकी हमले में 50लोग मारे गए थे। आतंकियों ने पैसेंजर वैन के काफिले को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए। इसके बाद से लोअर कुर्रम में स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply