UPS, Amazon समेत 15 कंपनियों ने किया बड़ा ऐलान, लाखों लोग होंगे बेरोजगार! जानें क्या है असल वजह
Business News: दुनिया भर में आर्थिक चुनौतियां गहराती जा रही हैं और इसका असर बड़ी कंपनियों में साफ नजर आने लगा है। कंपनियां एक के बाद एक कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, जिससे लाखों परिवारों पर असर पड़ा है। कुछ कंपनियां AI और ऑटोमेशन के चलते नौकरियां कम कर रही हैं, तो कई जगह कोस्ट कटिंग का हवाला देकर कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। सबसे बड़ी छंटनी UPS (United Parcel Service) ने की, जिसने 48,000कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने का ऐलान किया। इसके साथ ही Amazon ने लगभग 30,000कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है।
टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी Intel ने 24,000कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की, जो सेमीकंडक्टर उद्योग की चुनौतियों को दर्शाता है। Microsoft ने 7,000, Salesforce ने 4,000और Meta ने 600कर्मचारियों की कटौती की। Applied Materials ने 1,444कर्मचारियों को हटाया, जबकि Nestlé ने फूड और कंज्यूमर प्रोडक्ट सेक्टर में 16,000नौकरियों में कटौती का ऐलान किया। Accenture ने 11,000और PwC ने 5,600कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया।
ऑटो और हेल्थ सेक्टर में भी असर
ऑटोमोबाइल और हेल्थ सेक्टर भी इस आर्थिक संकट से अछूते नहीं हैं। Ford Motor Company ने 11,000कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की है। वहीं, हेल्थ सेक्टर की प्रमुख कंपनी Novo Nordisk ने 9,000कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की। रिटेल सेक्टर में Target ने 1,800और Kroger ने 1,000कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया की बड़ी कंपनी Paramount ने 2,000कर्मचारियों की कटौती की।
विशेषज्ञों की राय और भविष्य की चुनौतियां
विशेषज्ञों का मानना है कि यह छंटनी केवल कोस्ट कटिंग तक सीमित नहीं है। ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बदलते बिजनेस मॉडल के चलते कंपनियां रणनीतिक कदम उठा रही हैं। हालांकि, इससे लाखों परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उपभोक्ता मांग पर भी दबाव बढ़ सकता है। इन छंटनी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था और विभिन्न उद्योगों में नई रणनीतियों की जरूरत स्पष्ट हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply