सोने के दाम में लगातार गिरावट की क्या है वजह? जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया भर में यही ट्रेंड हैं और वैश्विक सर्राफा बाजार में भी सोना का दाम गिरता जा रहा है। 18 अक्टूबर को धनतेरस से 30 अक्टूबर तक सोने की कीमतों को देखा जाए तो 10370 रुपये का फर्क आया है। विशेषज्ञों ने अगले कुछ वक्त में सोने की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत और कमी की संभावना बताई जा रही है। निवेशकों को लग रहा है कि सोना संभवत: अपने उच्चतम स्तर के आसपास है और इसमें करेक्शन लाजिमी है।
30 अक्टूबर को सोने का दाम
24 कैरेट सोने का दाम 18 अक्टूबर को 132780 प्रति तोला तक पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का दाम 121710 रुपये प्रति तोला और 18 कैरेट सोने का दाम 99590 रुपये प्रति तोला हो गया। वहीं, 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का रेट 122410 रुपये प्रति तोला, 22 कैरेट सोने का भाव 112210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का रेट 91810 रुपये प्रति तोला हो गया है। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि फिलहाल मुनाफावसूली का दौर दिखई दे रहा है। इस वजह से गोल्ड और सिल्वर दामों में गिरावट दिख रही है। वहीं, 30 अक्टूबर को सिल्वर का रेट 1 लाख 62 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। 18 अक्टूबर की बात करें तो इसकी कीमत 1 लाख 57 हजार 300 रुपये था।
क्या है इस गिरावट का कारण?
सोने के दाम में गिरावट का सबसे पहला कारण ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच अमेरिका और चीन में ट्रेड डील होने की संभावना है। सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर का मजबूत होना भी सोने के दाम में गिरावट की वजह बनती जा रही है। इसके अलावा अमेरिका का भारत, कोरिया और अन्य देशों से ट्रेड डील पर सकारात्मक रुख, सोने की कीमतों में इस साल 50 फीसदी बढ़ोतरी के बीच निवेशकों में मुनाफावसूली का रुख, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बाद जापान और यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी ब्याज दर में कर सकते हैं कटौती, त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद मांग के मुकाबले आपूर्ति बढ़ गई है। जिन्होंने कम कीमत पर गोल्ड में इनवेस्टमेंट किया था, वो अब बिक्री की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में कमी से बड़े निवेशक बॉन्ड की ओर रुख करने की ओर देख रहे हैं। केंद्रीय बैंकों को सोना खरीदने की होड़ में भी अब स्थिरता देखी जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply