जामताड़ा 2 के अभिनेता ने लगाया फांसी का फंदा, 25 साल की उम्र में ही ले ली अपनी जान
 
                
Sachin Chandwade Committed Suicide: जामताड़ा सीरीज से फेमस हुए एक्टर सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में ही अपनी जान ले ली। मराठी एक्टर सचिन काफी समय से फिल्मों और सीरीज में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सचिन ने उनके जलगांव परोला के पास घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी हालत खराब हो चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अभिनेता के साथ इंजीनियर भी ये सचिन
सचिन केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक इंजीनियर भी थे। उन्होंने पुणे के एक आईटी पार्क में काम किया, लेकिन अभिनय उनका असली जुनून था। बचपन से ही उन्हें मंच पर और कैमरे के सामने काम करना काफी पसंद था। यही जुनून उन्हें मराठी सिनेमा की ओर ले गया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित किया। अभिनेता को 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म एक संघर्ष मास्टरचा के लिए जाने जाते हैं और उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स के जामताड़ा सीजन 2 में देखा गया था।
क्या है जामताड़ा 2 की कहानी?
जामताड़ा 2, 2020 की नेटफ्लिक्स सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा का सीक्वल है, जो झारखंड के एक छोटे से कस्बे में फिशिंग रैकेट चलाने वाले युवकों के एक समूह की कहानी को दर्शाता है। जामताड़ा 2 के मुख्य कलाकारों में मोनिका पंवार, स्पर्श श्रीवास्तव, अमित सियाल, अंशुमान पुष्कर,दिव्येंदु भट्टाचार्य और अक्ष परदासनी नजर आए हैं। इस शो का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया था और यह 23 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर आई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
  
 
Leave a Reply