हिलेरी चक्रवात ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड, तेजी के साथ कैलिफोर्निया की ओर बढ़ रहा तूफान
Hurricane Hilary:अमेरिका के मैक्सिको में तूफान का कहर जारी है। वहीं तूफान हिलेरी तेजी से कैलिफोर्निया प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। लेकिन यह पहले से कम हो गया है। हालांकि, अभी भी खतरनाक श्रेणी 1 तूफान की तरह विनाशकारी बाढ़ ला सकता है और एक उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में प्रवेश कर सकता है। इतना ही नहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान रिकॉर्ड बना सकता है, क्योंकि यह 84 वर्षों में दक्षिणी कैलिफोर्निया में आने वाला पहला उष्णकटिबंधीय तूफान है, जो अचानक बाढ़, भूस्खलन, छिटपुट बवंडर, तेज हवाएं लाया है।
तूफान ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड
मियामी में राष्ट्रीय मौसम केंद्र की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, "हवा की अधिकतम गति 90 मील प्रति घंटे है और तूफान पुंटा यूजेनिया, मैक्सिको से लगभग 175 मील (281 किलोमीटर) दक्षिण और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 535 मील (855 किलोमीटर) दूर था। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कमजोर पड़ने के बावजूद तूफान खतरनाक बना हुआ है।
कैलिफोर्निया में आपातकाल घोषित
मौसम विज्ञानी एलिजाबेथ एडम्स ने कहा कि रविवार की सुबह से दोपहर तक दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों और रेगिस्तानों में प्रति घंटे 3 इंच (7.62 सेंटीमीटर) तक बारिश हो सकती है। उन घंटों के दौरान तीव्र वर्षा व्यापक और जीवन-घातक बाढ़ का कारण बन सकती है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और अधिकारियों ने लोगों से शनिवार को सूर्यास्त से पहले अपनी तैयारी पूरी करने का आग्रह किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply