हरियाणा में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, इस दिन मिलेगी तपती गर्मी से राहत

चडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर बदलेगा मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बिपरजॉय चक्रवात की वजह से प्रदेश में बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावनाहै। हरियाणा में 14 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 14जून से 18और 19जून तक प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है,जिस वजह से मौसम में बदलाव आएगा ।
इसके अलावा अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात भी भारत की तक बढ़ रहा है उसका असर भी हरियाणा में देखने को मिलेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा और राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा। हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है। लेकिन 18और 19जून तक ही इसके असर का साफ तौर पर पता चल पाएगा ।
हालांकि चक्रवात समुद्र में काफी उग्र होते हैं लेकिन जमीन से टकराने के बाद वह धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाते हैं। बिपरजॉय चक्रवात भी हरियाणा पहुंचते पहुंचते कमजोर हो जाएगा। लेकिन कभी कभी ऐसा देखा गया है कि चक्रवातों का असर बढ़ भी सकता है। इसलिए एहतियात के तौर पर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
हरियाणा में 15 जून से धान की बिजाई भी शुरू होनी है। जिसको लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि धान की बिजाई के लिए मौसम अच्छा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश कम होती है। लेकिन इस बार बारिश होने से किसानों को लाभ होगा। क्योंकि धान की बिजाई के समय पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है और बारिश होने की वजह से किसानों की पानी की कमी काफी हद तक दूर होगी। इसके अलावा मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
Leave a Reply