भारत में 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस? जानें पहली बार कब बनाया गया

Teachers Day 2023: देशभर में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती होती है। वे एक स्कॉलर और फिलॉस्फर थे। साथ ही, देश के सभी शिक्षकों को सम्मान देने के लिए हर साल डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिवस के रुप में मनाते हैं। शिक्षक दिवस के दिन छात्र अपने शिक्षकों को बधाई के साथ-साथ कार्ड्स व उपहार आदि भी देते हैं। यह छात्रों का अपने शिक्षकोंको धन्यवाद देने का तरीका होता है।
शिक्षक हमारे जीवन का आईना होते हैं। हमें किसी भी रास्तें पर जाने के उनका सहारा लेना ही पड़ता हैं। मनुष्य के जीवन में शिक्षक ही व्यक्ति को सफलता तक पहुंचाता है। एक शिक्षक के आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं।
शिक्षक दिवस का महत्व
हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं। डॉ राधाकृष्णनन ने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रुप में देश को दिए थे। हमेशा से ही उन्होंने शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया है। वो कह करते थे कि कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सही दिशा देने का काम करता है। व्यक्ति को दुख की घड़ी में सामना करना सीखाता हैं। किसी भी व्यक्ति का जीवन संवारने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। इसलिए हमेशा अपने शिक्षकों की कदर करें। उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पहली बार शिक्षक दिवस कब मनाया गया?
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन स्वयं एक महान शिक्षक थे। एक बार जब शिष्यों ने उनका जन्मदिन एक साथ मनाने का विचार किया तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाएगा। तो मुझे गर्व होगा। शिक्षक दिवस पहली बार 1962 में मनाया गया था।
इन देशों में 5 सितंबर को नहीं मनाते टीचर्स डे
वैसे तो भारत में हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं। दरअसल, साल 1994 में यूनेस्को ने शिक्षकों के सम्मान में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाने का ऐलान किया था। रूस जैसे कई देशों का टीचर्स डे 5 अक्टूबर को ही सेलिब्रेट किया जाता हैं। ऑस्ट्रेलिया, चाइना, जर्मनी, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूके, पाकिस्तान, ईरान में भी टीचर्स डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply