Nobel Peace Prize: जान खतरे में थी, फिर भी देश के लिए लड़ीं! जानिए कौन हैं कोरीना मचाडो, जिन्होंने ट्रंप को दी मात

Nobel Peace Prize 2025: साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हो गई है, और इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और औद्योगिक इंजीनियर मारिया कोरीना मचाडो को मिला है। नोबेल कमेटी ने मचाडो को यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, तानाशाही के विरोध और न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए दिया है। यह फैसला उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है जो कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की आवाज बुलंद रखते हैं।
सत्ता के खिलाफ डटी रहीं, नहीं छोड़ा देश
नोबेल कमेटी ने अपने बयान में कहा कि मारिया मचाडो को उनके जीवन को खतरा होने के बावजूद देश में बने रहने और संघर्ष जारी रखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने कहा, “जब सत्तावादी ताकतें लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करती हैं, तब ऐसे बहादुर नेताओं को पहचानना जरूरी है जो चुप रहने से इनकार करते हैं और जोखिम के बावजूद आवाज उठाते हैं।” मचाडो का साहस इस बात का प्रतीक है कि स्वतंत्रता कभी भी हल्के में नहीं ली जानी चाहिए।
कौन हैं मारिया कोरीना मचाडो?
मारिया मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था। वे 2002 में स्थापित वोट निगरानी संगठन सूमाते की संस्थापक हैं और राजनीतिक दल वेंटे वेनेजुएला की राष्ट्रीय समन्वयक हैं। 2011 से 2014 तक वे वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की सदस्य रहीं। बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाएं (2018) और टाइम की 100 प्रभावशाली शख्सियतें (2025) की सूची में भी उनका नाम आ चुका है। मादुरो सरकार ने उन पर देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी, बावजूद इसके उन्होंने 2024 में विपक्षी राष्ट्रपति पद के लिए प्राइमरी चुनाव जीता, हालांकि बाद में उनकी जगह कोरिना योरिस को उम्मीदवार बनाया गया।
ट्रंप को झटका, जानें पिछले साल किसे मिला था पुरस्कार
मचाडो को मिला नोबेल पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जो हाल ही में इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल माने जा रहे थे। पिछले साल 2024 में यह सम्मान जापानी संस्था निहोन हिदानक्यो को दिया गया था, जो परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान चलाती रही है और हिरोशिमा-नागासाकी के पीड़ितों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply