Nobel Peace Prize2025: ट्रंप को लगा झटका, वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize2025: इस बारनोबेल शांति पुरस्कार 2025 से वेनेजुएला कीमारिया कोरिना मचाडो को सम्मानित किया जाएगा। मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप के नोबेल शांति पुरस्कार 2025 जीतते की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह पिछले कई दिनों से दावेदारी को पेश कर रहे थे।
आपको बता दें कि कई कठिनाई के बावजूद मारिया कोरिना मचाडो ने पिछले एक साल वेनेजुएला में अपने संघर्ष का जारी रखा। मारिया को नोबल शांति पुरस्कार देने पर कमेटी ने कहा कि उनकी जान पर खतरा होने के बावजूद उनका देश में संघर्ष जारी रहा। उनका यह चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है। कमेटी ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि कुछ सत्तावादी ताकतें सत्ता पर कब्जा कर लेती हैं, तो आजादी के साहसी रक्षकों को पहचानना महत्वपूर्व है जो उठ खड़े होते हैं और उनका विरोध करते हैं।
‘स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए’
समिति ने कहा, 'लोकतंत्र उन लोगों पर निर्भर करता है जो चुप रहने से इनकार करते हैं, जो गंभीर जोखिम के बावजूद आगे बढ़ने का साहस करते हैं, और जो हमें याद दिलाते हैं कि स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे शब्दों, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply