मेटा को लगा तगड़ा झटका, रूस ने WhatsApp पर लगाया बैन; वजह है हैरान करने वाली
WhatsApp Ban In Russia: दुनिया के सबसे बड़े मुल्क यानी रूस ने मेटा को तगड़ा झटका दिया है। रूसे ने मेटा के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक व्हाट्सऐप पर बैन लगा दिया है। इस फैसले की पुष्टी करते हुए मॉस्को ने बताया कि मेटा रूस के कानूनों का पालन नहीं कर रही थी।
रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेटा ने कानून का उल्लंघन किया है, इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने रूस के लोगों से स्थानीय प्लेटफॉर्म MAX का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
रूस के पास अपना प्लेटफॉर्म
रूसी प्रवक्ता का कहना है कि MAX एक राष्ट्रीय मैसेंजर प्लेटफॉर्म है, इसलिए यह रूसी नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प है। हालांकि, आलोचकों का मानना है कि इस ऐप से यूजर्स की निगरानी की जा सकती है, वह MAX को निगरानी करने वाला ऐप करार दे रहे हैं। दूसरी तरफ रूसी अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकारी कामों को एक जगह पर करने में मदद करता है और नागरिकों के रोजमर्रा के कामों को आसान करता है। रूस लगातार विदेशी टेक कंपनियों पर दवाब बना रहा है कि वे मॉस्को के कानून का पालन करें।
व्हाट्सऐप पर पर भी हुआ था एक्शन
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल रूस में कोई भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। बैन के बाद मॉस्को में व्हाट्सऐप से जुड़े कुछ डोमेन नाम राष्ट्रीय रजिस्टर से खत्म कर दिए गए हैं। हालांकि, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, जिससे वीपीएन कहते है, उससे व्हाट्सऐप का उपयोग किया जा सकता है। इससे पहले रूस में अन्य मैंसेजर ऐप पर रोक लगाई गई थी। बता दें कि रूसी की अदालत ने पहले भी व्हाट्सऐप पर जुर्माना लगाया था।
Leave a Reply