The 50' शो में दिखा क्यूट मोमेंट. रजत दलाल हुए Jealous; इस हसीना से पूछ बैठे - ऐसा क्यों किया
The 50 Show: रियलिटी शो 'द 50' में एक बार फिर से कंटेस्टेंट के बीच रोमांचक और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले हैं। हाल ही के एपिसोड में चाहत पांडे ने फेलो कंटेस्टेंट प्रिंस नरुला से गले मिलने का प्यारा सा मोमेंट शेयर किया। यह सीन इतना क्यूट था कि घर के बाकी सदस्यों ने तुरंत उन्हें टीज करना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान रजत दलाल का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
रजत, जो चाहत के साथ बिग बॉस 18से ही एक मजबूत दोस्ती और फैन-फेवरेट जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन इस हग को देखकर थोड़े जेलस नजर आए। उन्होंने तुरंत चाहत से पूछ लिया 'वह क्यों गले मिली?' तो वहीं, फैंस ने इसे 'adorable jealousy' या 'sweet possessiveness' करार दिया है। कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ केयरिंग एटीट्यूड था, जबकि कुछ ने इसे उनके बीच के सॉफ्ट कॉर्नर का संकेत बताया।
एपिसोड का बैकग्राउंड
बता दें, 'द 50' में रजत दलाल और चाहत पांडे दोनों ही प्रमुख कंटेस्टेंट हैं और उनके बीच का रिश्ता शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। पहले कुछ एपिसोड्स में रजत-चाहत के बीच कई बड़े झगड़ें हुए, लेकिन अब यह क्यूट मोमेंट्स शो को नया ट्विस्ट दे रहे हैं। घरवाले इस सीन पर जमकर मजे ले रहे थे और सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे 'cutest scene of the episode' कहा है। कुछ ने कमेंट किया कि 'रजत की जलन देखकर मजा आ गया', जबकि अन्य ने लिखा 'यह jealousy नहीं, बस केयर है।'
Leave a Reply