इस शहद की दुनियाभर में है डिमांड, सेवन से हो जाता है नशा

लाल शहद... बचपन से हम सुनतेआ रहे है कि शहद हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होता है। शहद के सेवन से कई बीमारियां दूर भागती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी लाल शहद के बारे में सुना है? अगर नहीं तोआज हम आपको इस शहद के बारे में बताएंगे। इतना ही नहीं इस शहद के बारे में कहा जाता है कि यह शहद किसी नशे से कम नहीं।
लाल शहद की विश्व भर में है डिमांड
दरअसल लाल शहद बनाने के लिए हिमालयन क्लिफ मधुमक्खियां जहरीले फलों से रस इकट्ठा करती हैं। यह शहद काफी नशीला होता है। इसके साथ ही, इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। यही वजह है कि लाल शहद की दुनियाभर में काफी डिमांड है। वहीं लाल शहद नेपाल के दूर-दराज इलाकों में पाया जाता है। इस शहद को लेकर एक खास बात यह भी है कि इसे निकालना किसी खतरे से कम नहीं।
इसे निकालना है काफी मुश्किल
लाल शहद को निकालने के लिए पहले एक रस्सी के सहारे कई फीट ऊंची खड़ी चढ़ान पर चढ़ा जाता हैं, इसके बाद धुएं से मधुमक्खियों को भगाया जाता है। इतना ही नहीं, गुस्से वाली मधुमक्खियों के डंक को भी झेलना पड़ता है। लाल शहद का नशा एब्सिन्थे के जैसा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एब्सिन्थे एक ऐसा नशीला पेय पदार्थ है जो कई देशों में प्रतिबंधित है। यह जानना भी बेहद जरूरी है कि अगर कोई लाल शहद का अधिक सेवन करता है तो उसे दिल की बीमारी हो सकती है।
Leave a Reply