BJP-JJP सरकार पर रणदीप सुरजेवाला ने कसा तंज, ‘बाढ़ के समय में CM-DEPUTY CM केवल हवाई दौरा कर रहे है’

Haryana: कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ जोड़ो अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा जजपा सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी तंज कसा। वर्तमान समय में मजदूर किसान व्यापारी सभी लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं, कांग्रेस की सरकार ही लोगों को उनके सही हक दिला सकती है आज के वक्त में नौजवान नौकरी न मिलने से परेशान है।
सुरजेवाला ने कहा कि बाढ़ के समय में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री गुमशुदा है तथा वे हवाई दौरा कर रहे हैं। मगर धरातल पर नहीं आ रहे। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह धरातल पर आकर जनता के हालातों को जाने। सरकार को खराब हुई साढे 5 लाख एकड फसल का मुआवजा जारी करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यव्स्था परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा-जजपा गठबन्धन के 2024 में इकट्ठे चुनावलड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जीरो इस इक्व्ल टु जीरो होता है क्योंकि प्रदेश की जनता समझ चुकी है जजपा पहले भाजपा को जमना पार भेजने की बात करती थी लेकिन अब दोनो इक्ठे हो चुके है।
Leave a Reply