GAGANYAAN MISSION: गननयान मिशन के क्रू मॉड्यूल लॉन्च, हॉल्ड पर रखने का कारण आया सामने

Gaganyaan Mission: गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आज लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग देश के साथ दुनिया ने देखी। हालांकि इसे सुबह ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कुछ कमी के कारण इस लॉन्च को केवल 5 सेंकड पहले ही हॉल्ड पर रख दिया। जिसके बाद उसकी जान की गई और 10 जबे इसे लॉन्च कर दिया गया। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।
लॉन्चिंग के बाद इसरो के चीफ का बयान
लॉन्च के बाद श्रीहरिकोटा से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि, ''मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल के भागने की प्रणाली का प्रदर्शन करना था एक मैक संख्या तक चला गया
उन्होंने कहा किजो ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर है और क्रू एस्केप सिस्टम के कार्य करने के लिए एक निरस्त स्थिति की शुरुआत की। क्रू एस्केप सिस्टम ने क्रू मॉड्यूल को वाहन से दूर ले लिया और बाद में टच-डाउन सहित संचालन किया। समुद्र में बहुत अच्छी तरह से काम पूरा किया गया है। और हमारे पास इस सब के लिए डेटा की पुष्टि है..."
गगनयान का क्या है असली मकसद
दरअसल इसरो ने भविष्य में मानव को अतंरिक्ष में भेजने को लेकर यह गगनयान मिशन शुरू किया है। अगर वैज्ञानिकों का यह मिशन सफल होता है तो इसके बाद मानव को अतंरिक्ष में भेजना काफी आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं अतंरिक्ष में मानव उड़ान के लिए जरूरी प्रौद्योगिकियोंका विकास होगा। इस मिशन का मकसद अंतरिक्ष में मानव अड़ान के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को दुनिया को दिखाना है।
5 सेंकड पहले क्यों हॉल्ड पर रखा मिशन?
हॉल्ड पर रखने के बाद इसरो चीफ ने बताया था कि गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डालने के कारण की पहचान की गई और उसे ठीक किया गया। लॉन्च अब सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका। व्हीकल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इसे हम जल्द ही वापस लौटेंगे। हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।''
Leave a Reply