Up Crime News: छात्र ने चापड़ से कंडक्टर की काटी गर्दन, फिर कबूला अपना जुर्म, जानें पूरा मामला
Up Crime News: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने चलती बस में कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया। कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां वह जिंदगी-मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं आरोपी ने हमले के बाद एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
चापड़ से बस कंडक्टर पर हमला
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज सिविल लाइंस से करछना जाने वाली इलेक्ट्रेनिक बस सेवा में एक इंजीनियरिंग छात्र और बस कंडक्टर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि यह बहस बस किराए को लेकर हुई थी। विवाद उतना बढ़ गया कि छात्र ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। हमला कंडक्टर की गर्दन और हाथ पर किया। जिसके बाद बस कंडक्टर खून से लथपथ होकर गिर गया।
आरोपी ने वीडियो बनाकर कबूला अपना जुर्म
बस कॉलेज के सामने पहुंची। तभी आरोपी ने कंडक्टर पर हमला किया था। जिसके बाद आरोपी बस फरार हो गया। वहीं फरार होने के बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाई जिसमें उसने अपने जुर्म को कबूलते हुए कहा कि मैंने उस पर चापड़ से हमला कर दिया और वह बचेगा भी नहीं। उसने हमारे इस्लाम पर बोला था।
पुलिस पर आरोपी ने गन से किया हमला
वहीं हमले के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि भागते हुए छात्र अल्लाह हु अकबर और जमात अभी जिंदा है का नारा लगा रहा था। वीडियों में आरोपी यूपी के सीएम सोगी का नाम भी ले रहा है। वहीं जब पुलिस आरोपी को पकड़ने थाने लेकर आई। पुलिस उसकी तलाशी ही ले रहे थे कि तभी आरोपी ने गन निकाली और पुलिस पर गोली चला दी। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply