किन्नर समाज को सीएम सोरेन ने दिया OBC का दर्ज, अब उठा सकेंगे पेंशन का लाभ

रांची: प्रदेश की सोरेन सरकार ने ट्रांसजेंडर, किन्नर समाज को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब से राज्य में मौजूद इन सभी लोगों को ओबीसी का दर्जा दिया जाएगा। अब ये वर्ग राज्य में पेंशन योजना का लाभ उठा सकता है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है।
इस वर्ग को लेकर सीएम सोरेन ने कहा कि ये सभी लोगों हमारे राज्य का हिस्सा है। कभी किसी ने इनके बारे में नहीं सोचा है। लेकिन हमारी सरकार सबका ख्याल रखती है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य सभी को समान अधिकार देती है। सीएम ने कहा कि हमारे इस फैसले के बाद ये वर्ग (ट्रांसजेंडर) अब और एक कदम आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग प्रशस्त करने के बारे में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है और इस निर्णय का परिणाम बहुत दूर तक जाएगा। राज्य के हर नागरिक को सम्मान मिले इस पर भी सरकार काम कर रही है।
इंडिया vs भारत पर क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री
देश में इंडिया vs भारत को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नाम रखने और बदलने को लेकर जितनी भी बहस हो रही है। वो केवल इसे हास्यास्पद चर्चा के तौर पर देख रहे हैं। इन बातों की ना कोई शुरुआत है ना कोई अंत है। लेकिन हर जगह ये चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो हम चांद पर जा चुके हैं, लेकिन ऐसे निर्णय से कहां जाएंगे यह तो वक्त बताएगा।
मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं
राष्ट्रपति ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को G-20 के संदर्भ में आमंत्रण दिया है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply