'देश में पारदर्शिता होनी जरूरी', अडानी ग्रुप का नाम लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Questions PM Modi On Adani Report: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) द्वारा प्रकाशित ताजा आरोपों पर गुरुवार को अदानी समूह की आलोचना की है। उन्होंने अडाणी समूह के खिलाफ कुछ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रकाशनों की रिपोर्ट दिखाते हुए केंद्र पर हमला बोला।
उन्होंने अडानी ग्रुप का नाम लेते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इस संवाददाता सम्मेलन में बहुत सारे इल्जाम लगा है,वहीं करीब 7 महीने में दूसरी बार आरोपों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि, जांच हुई, सेबी को सबूत दिए गए और सेबी ने गौतम अडानी को क्लीन चिट दे दी...तो साफ है कि यहां कुछ गड़बड़ है।
‘G20 का समय है दुनिया में भारत की स्थिति के बारे में है’
अडानी समूह विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यह G20 का समय है और यह दुनिया में भारत की स्थिति के बारे में है। भारत जैसे देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि हमारी आर्थिक स्थिति और यहां संचालित होने वाले व्यवसायों में समान अवसर और पारदर्शिता हो। आज सुबह दो वैश्विक वित्तीय अखबारों ने एक बेहद अहम सवाल उठाया है। ये कोई रैंडम समाचार पत्र नहीं हैं। ये समाचार पत्र भारत में निवेश और शेष विश्व में भारत के बारे में धारणा को प्रभावित करते हैं।"
राहुल ने पूछे कुछ सवाल
पहला सवाल यह उठता है कि- ये किसका पैसा है? ये अडानी का पैसा है या किसी और का है? इसके पीछे के मास्टरमाइंड विनोद अडानी नामक एक सज्जन हैं जो गौतम अडानी के भाई हैं। पैसे की इस हेरा-फेरी में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन हैं जिनका नाम नासिर अली शाबान अहली है और दूसरे एक चीनी सज्जन हैं जिनका नाम चांग चुंग लिंग है। तो, दूसरा सवाल उठता है कि- इन दो विदेशी नागरिकों को उन कंपनियों में से एक के मूल्यांकन के साथ खेलने की अनुमति क्यों दी जा रही है जो लगभग सभी भारतीय बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करती है।
Leave a Reply