शादी के 8 साल बाद Baby Boy के मम्मी-पापा बनें सागरिका-जहीर, बताया बेटे का नाम

Sagarika-Zaheer Welcome Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और और जहीर खान के घर बच्चे की किलकारी गूंज उठी हैं। दरअसल, शादी के 8 साल बाद जहीर और सागरिका पेरेंट्स बन गए हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें, एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वे बेबी बॉस के मम्मी-पापा बन गए हैं। इसी के साथ कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है।
शादी के 8 साल बाद बनें पेरेंट्स
बता दें, सागरिका घाटगे बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में भी काम किया है। वहीं, जहीर खान अपने करियर में क्रिकेटर रह चुके हैं। सागरिका और जहीर की शादी को 8 साल हो गए हैं। जिसके बाद कपल के घर बच्चे की किलकारी गूंज उठी हैं। दरअसल, बेबी बॉय का वेलकम करते हुए सागरिका और जहीर ने एक जॉइंट पोस्ट में ये गुड-न्यूज दी हैं।
कपल ने अपने बेटे के साथ ब्लैक एंड व्हाइट में 2 फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में जहीर की गोद में उनके बेटे का देखा जा सकता है और सागरिका उनके साथ बैठी हुई है। वहीं, दूसरी फोटो में जहीर के हाथों में उनके बेटे का हाथ है। सागरिका और जहीर ने एक जॉइंट पोस्ट में अपने बेटे का नाम भी बता दिया हैं। कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे बेटे फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।'
गुड न्यूज के बाद बधाई की बाढ़
बता दें, सागरिका और जहीर ने जैसे ही ये अनआउंसमेंट की, वैसे ही कमेंट सेक्शन में बधाई देने वालों की लाइन लग गई। फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई दे रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल ने लिखा 'बधाई हो दोस्तों, भगवान भला करे।' इसके अलावा हुमा कुरैशी और अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी हैं।
Leave a Reply