‘भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा…’ ट्रंप ने भारत को दी भारी ट्रैरिफ लगाने की धमकी

नई दिल्ली: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भारी टैरिफ लगाने के धमकी की दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से तेज खरीदा तो उसे भारी टैरिफ का समाना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। उसे भारी टैरिफ देना पड़ सकता है।
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने कहा कि वो ‘रूसी तेल वाला काम’ नहीं करेंगे। लेकिन अगर वो करते रहे, तो उन्हें भारी टैरिफ देना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से अपनी आपूर्ति का करीब एक-तिहाई हिस्सा तेल रूस से लेता है, जिससे रूस को काफी फायदा होता है। भारत को तेल बेचकर जो फंड मिलता है, उसे रूस यूक्रेन से यूद्ध के लिए इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, ‘हम इस बात से चिंतित हैं कि रूस की तेल आमदनी पुतिन को युद्ध जारी रखने में मदद दे रही है।
अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है भारत
इस पूरे मामले पर ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद कर अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध में रूस की मदद कर रहा हैं। इस वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार में रुकावट की वजह बन गया है। उनका कहना है कि इस 50% टैरिफ में से आधे, रूस से तेल खरीद के कारण में लगाए गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीद रहा है। चीन भी रूसी तेल खरीदता है।
Leave a Reply