फेसबुक पर बागवानी दिखाने पर बेंगलुरु का कपल हुआ गिरफ्तार, जानें क्या हैं इनसाइड स्टोरी?

Ganja Plant: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक कपल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे पुलिस उनके घर आ पहुंची। दरअसल, कपल ने अपने घर की ग्रीनरी दिखाने के लिए गार्डन का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो अपलोड करते ही उन्हें खूब प्रशंसा मिली। लेकिन इसके साथ ही, उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ये कपल सिक्किम के नामची इलाके के रहने वाले है और दो साल पहले बेंगलुरु शिफ्ट हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के सदाशिवनगर के एमएसआर नगर में एक घर किराए पर लिया था। बता दें, 37 वर्षीय सागर गुरुंग और उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी को गार्डनिंग का बहुत शौक हैं।
घर में लगे सभी पौधों की जानकारी दी
कपल ने अपने घर की ग्रीनरी दिखाने के लिए गार्डन का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। लेकिन उनके गार्डन में एक ऐसा प्लांट लगा था, जो गैर कानूनी था। बताया जा रहा है कि कपल ने 18 अक्टूबर को एक पोस्ट शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने घर में उगाए जाने वाले सभी पौधों की जानकारी दी थी।
लोगों ने जमकर इस कपल की तारीफ की। लेकिन इसी बीच, कुछ लोगों की नजर एक ऐसे पौधे पर पड़ी, जो जो गैर कानूनी था। लोगों ने बताया कि इस कपल की वीडियो में गांजे के पौधे देखे गए हैं। जिसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस को देख सबूत नष्ट करने की कोशिश
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 5 नवंबर को कपल के घर पर छापा मारा। पूछताछ के दौरान कपल ने गांजे के पौधे उगाने की बात कबूल की हैं। पुलिस ने बताया कि उस पौधों का वजन 54 ग्राम था। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें शक है कि कपल ने पुलिस को देखते ही सबूत नष्ट करने की कोशिश की। जिसके चलते उन्होंने जल्दबाजी में पौधों को हटाकर कूड़ेदान में फेंक दिया।
पुलिस का मानना है कि कपल ने व्यावसायिक लाभ के लिए गांजा उगाया था। हालांकि कपल ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन्हें उस पौधे के बारे में जानकारी नहीं थी।
Leave a Reply