3 kW सोलर पैनल की कीमत कितनी? जानिए पूरा खर्च, इंस्टॉलेशन डिटेल और सब्सिडी के नियम
3kW Solar Panel System Cost: भारत में बढ़ते बिजली बिल और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए सोलर एनर्जी एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। अगर आप भी अपने घर पर 3किलोवॉट (kW) का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक स्मार्ट निवेश हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि इसमें कितना खर्च आएगा और क्या सरकार से सब्सिडी मिल सकती है? तो चलिए इसके बारे में जानते है।
सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन का अनुमानित खर्च
2026में भारत में 3 kW सोलर रूफटॉप सिस्टम की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे सिस्टम का प्रकार (ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड या हाइब्रिड), पैनल की क्वालिटी, लोकेशन और इंस्टॉलेशन चार्जेस। सामान्यतः, बिना सब्सिडी के कुल लागत ₹1.5लाख से ₹3लाख तक हो सकती है।
1. ऑन-ग्रिड सिस्टम:यह सबसे सस्ता विकल्प है, जहां सोलर पैनल ग्रिड से जुड़े रहते हैं। कीमत ₹1.5लाख से ₹2लाख तक। यह उन घरों के लिए उपयुक्त है जहां ग्रिड पावर स्टेबल है।
2. हाइब्रिड सिस्टम (बैटरी के साथ):अगर आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है, तो बैटरी शामिल करने से कीमत ₹2लाख से ₹2.5लाख तक पहुंच सकती है।
3. ऑफ-ग्रिड सिस्टम:पूरी तरह स्वतंत्र सिस्टम, जिसमें बैटरी और इन्वर्टर शामिल होते हैं। कीमत ₹2.5लाख से ₹3लाख तक।
इन कीमतों में सोलर पैनल (₹40,000से ₹70,000प्रति kW), इन्वर्टर (₹18,000से ₹65,000), माउंटिंग स्ट्रक्चर (₹10,000से ₹15,000) और इंस्टॉलेशन (₹15,000से ₹25,000) शामिल हैं। लोकेशन के आधार पर, जैसे गुजरात या दिल्ली में, राज्य-विशिष्ट छूट या टैक्स से कीमत थोड़ी कम हो सकती है।
सरकारी सब्सिडी का मिलेगा फायदा?
अब अगर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की बात करें तो हां, 3 kW सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार की पीएम सूर्या घर मुक्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी उपलब्ध है। यह योजना 2024में लॉन्च हुई थी, जो 2026में भी जारी है। इस योजना का उद्देश्य 1करोड़ घरों को सोलर एनर्जी से जोड़ना है। योजना के तहत, घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पर 40%तक सब्सिडी मिलती है, जो सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। सब्सिडी की राशि पर ध्यान दे तो 2-3 kW सिस्टम के लिए ₹60,000से ₹78,000तक। 3 kW से ऊपर के सिस्टम पर मैक्सिमम ₹78,000की कैप है।
कैसे मिलेगी सब्सिडी?
इंस्टॉलेशन के बाद 30दिनों के अंदर DISCOM (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) की अप्रूवल पर सब्सिडी ट्रांसफर हो जाती है। योजना में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज को भी EV चार्जिंग के लिए अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को भारतीय नागरिक होने चाहिए, वैध रूफटॉप स्पेस हो और घरेलू बिजली कनेक्शन हो। इसके अलावा किसान पीएम-कुसुम योजना के तहत अलग सब्सिडी (60%तक) ले सकते हैं।
कैसे करें सब्सिडी के लिए आवेदन?
1. सबसे पहले pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करें।
2. इसके बाद अपनी बिजली कंजंप्शन और रूफ स्पेस की डिटेल्स दें।
3. फिर पोर्टल पर वेंडर रेटिंग्स और कैलकुलेटर की मदद से सिस्टम चुनें।
4. इसके बाद अप्रूव्ड वेंडर से इंस्टॉल करवाएं।
5. आखिर में इंस्टॉलेशन के बाद DISCOM से नेट मीटरिंग अप्रूवल लें, सब्सिडी ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply