8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट हुई लाइव
8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। यह वेबसाइट https://8cpc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां आयोग से जुड़ी सारी अहम जानकारी दी गई है। इसी के साथ आयोग ने विभिन्न हितधारकों से फीडबैक मांगना शुरू कर दिया है, जिससे सैलरी, पेंशन और भत्तों में संशोधन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
आयोग का गठन
8वें वेतन आयोग का गठन जनवरी 2025में घोषित किया गया था, और इसे वित्त मंत्रालय द्वारा 3नवंबर 2025को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया गया। आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को अपनी सिफारिशें जमा करने के लिए 18महीनों का समय दिया गया है, यानी रिपोर्ट मई 2027तक आने की संभावना है। इसका मुख्यालय चंद्रलोक भवन, जनपथ, नई दिल्ली में स्थित है। आयोग के कार्यक्षेत्र में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी संरचना, भत्ते, पेंशन और अन्य लाभों की समीक्षा शामिल है।
18सवालों वाला प्रश्नावली
वेबसाइट लॉन्च के साथ ही आयोग ने MyGov पोर्टल पर एक प्रश्नावली जारी की है, जिसमें 18सवाल शामिल हैं। यह प्रश्नावली अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें मंत्रालयों, विभागों, संघ राज्य क्षेत्रों, सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, न्यायिक अधिकारियों, संघों, शोधकर्ताओं और व्यक्तियों से राय मांगी गई है। फीडबैक केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। ईमेल, PDF या कागजी दस्तावेजों को नहीं माना जाएगा। प्रतिक्रियाएं जमा करने की आखिरी तिथि 16मार्च 2026है। मंत्रालयों और विभागों के लिए अलग प्रश्नावली है, जिसे नोडल अधिकारी GOV.IN या NIC.IN ईमेल से भर सकते हैं।
कब से होगी सैलरी बढ़ोतरी?
बता दें, 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए 8वें आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। हालांकि, वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी और भुगतान रिपोर्ट जमा होने और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा, जो संभवतः 2027 या 2028 की शुरुआत में हो सकता है। एरियर (बकाया राशि) 2026 से गणना करके दिए जाएंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply