Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में रखी विकास की नई पहल, सड़कों, पार्कों और नागरिक सुविधाओं में सुधार
Shalimar Bagh Development: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की एक नई शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में सड़कों, नालियों और पार्कों से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जलभराव, पार्किंग की समस्या और सार्वजनिक स्थलों की सौंदर्यीकरण जैसी लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का समाधान करना है।
सड़कों और नालियों का निर्माण
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के एसी और एसडी (सी) ब्लॉकों में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) से बनी सड़कों और रीइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) नालियों का निर्माण शुरू किया। इन कार्यों से मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक नई ड्रेनेज लाइनें बिछाई जा रही हैं, जो जल निकासी को स्थायी रूप से मजबूत बनाएंगी। पार्कों के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए नेहरू पार्क, अपना पार्क, सेंट्रल पार्क और एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण के काम शुरू किए गए हैं। एसी ब्लॉक में नई सर्फेस पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है, जो पार्किंग की कमी को दूर करेगी।
इसके अलावा एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों का पेविंग, नालियों का सुधार, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पीतमपुरा के केयू, एफयू, ईडी और एनडी ब्लॉकों में भी सड़कों और नालियों के नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में नए फुटपाथों का भी लोकार्पण किया, जो पार्कों तक आने-जाने को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे। इन परियोजनाओं में ड्राई मुनक नहर का पुनर्विकास, नया छठ घाट का निर्माण और सिंगलपुर पुल का चौड़ीकरण भी शामिल है, जो शालीमार बाग, पीतमपुरा और पंजाबी बाग जैसे इलाकों के लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगा। कुल मिलाकर, इन विकास कार्यों पर लगभग 115करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्कों को सुरक्षित, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को पार्किंग और जलभराव जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि शालीमार बाग को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो। इनमें अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सार्वजनिक शौचालय, वाटर एटीएम, जिम, CCTV कैमरे, स्विमिंग पूल और नए पार्कों का विकास शामिल है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply