शादी पर ससुर का तोहफा बना प्यार और सम्मान की मिसाल, बहू की विदाई को बनाया सबसे खास
Helicopter Wedding Farewell in Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी की विदाई ने सबका ध्यान खींचा है। यहां राठ इलाके के कुम्हरिया गांव में रहने वाले गजराज सिंह ने अपनी बहू की विदाई को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। इस तरह की विदाई जिले में पहली बार देखी गई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों से हजारों लोग जुट गए।
हेलीकॉप्टर से हुई बहू की विदाई
बता दें, गजराज सिंह गोहांड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे दीपांकर की शादी को यादगार बनाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, दीपांकर बीरा गांव के एक निजी कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनका छोटा भाई यशोवर्धन कानपुर में मेडिसिन की तैयारी में लगा है। बहू निधि का मायका सरीला तहसील के पहरा गांव में है। शादी राठ कस्बे के गोल्डन रिसॉर्ट में संपन्न हुई।
विदाई के लिए दिल्ली से मंगाए गए हेलीकॉप्टर को उरई रोड पर अमगांव तिराहे के पास तैयार हेलीपैड पर उतारा गया। प्रशासन से पहले ही अनुमति ली गई थी और सुरक्षा के लिए पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तैनात की गई। दूल्हा-दुल्हन ने पहले हेलीकॉप्टर से स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल पर पुष्प वर्षा की, फिर बहू को उसके मायके तक पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों को गाड़ियों से वापस गांव लाया गया।
सोशल मीडिया पर छाई अनोखी विदाई
यह फैसला गजराज सिंह के लिए एक सपने की पूर्ति जैसा था। उन्होंने बताया कि शादी को यादगार बनाने की चाहत से यह कदम उठाया गया। कुल खर्च लगभग 8 लाख रुपये आया, जिसमें हेलीपैड बनाने पर 1.5 लाख रुपये खर्च हुए। हेलीकॉप्टर की उड़ान में करीब एक घंटा लगा। इस अनोखी विदाई ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी शाही विदाई पहले कभी नहीं देखी गई, जिससे पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों की भीड़ इतनी थी कि सड़कें जाम हो गईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply