WTC Final 2025: टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में पहली बार बना ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड, जानिए क्या
WTC Final2025: क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल गेंदबाजों के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में महज 212 रनों पर आउट हो गई। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ कगिसो रबाडा ने 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। मार्को यानसेन ने 49 देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टॉर्क ने 10 रन देकर दोनों सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरूआत दिलाई। कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इसी बीच पहले दिन एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना जो टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
145 साल के इतिहास में पहली बार बना ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड
आपको बता दें टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत 1880 में हुई थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 मैच से इस देश में 561 टेस्ट हुए, लेकिन कभी नहीं हुआ। फाइनल में पहली ऐसा हुआ कि इंग्लैंड में किसी टेस्ट में दोनों टीमों का पहले नंबर का बल्लेबाज अपनी-अपनी पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम भी खाता नहीं खोल पाए। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में पहली ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना है। सभी देशों को मिलाकर ऐसा 10वीं बार हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply