भारत-सऊदी अरब के बीच हज यात्रा को लेकर हुए समझौते, कई सुविधाओं को रखा गया ध्यान
Haj 2026: भारत से हर साल हजारों लोग हज की यात्रा करने जाते हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए भारत और सऊदी अरब की सरकार ने कुछ समझौते किए है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने जेद्दा में द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत 2026 में इस यात्रा के लिए भारत का कोटा 1,75,025 होने की पुष्टि की गई है। रिजिजू ने 7 से 9 नवंबर तक सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान रविवार, 9 नवंबर को जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
कई सुविधाओं पर दिया गया ध्यान
इस मुद्दे को लेकर एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने हज तैयारियों की समीक्षा की, समन्वय और रसद मदद बढ़ाने के कदमों पर चर्चा की और भारतीय हज यात्रियों के लिए प्रक्रिया को और ज्यादा सुव्यवस्थित करने को लेकर अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें कहा गया कि सुचारू और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बैठक में सुविधाओं, परिवहन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान दिया गया।
भारत ने किया कोटा तय
बयान में कहा गया कि बैठक के बाद दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज 2026 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए और भारत के लिए देश कोटा 1,75,025 होने की पुष्टि की गई। इसमें बताया गया कि इस दौरान रिजीजू ने हज 2026 की तैयारियों का आकलन करने के लिए भारतीय दूतावास रियाद और भारतीय महावाणिज्य दूतावास जेद्दा के अधिकारियों के साथ एक आंतरिक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने भारतीय तीर्थ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा की सुविधाजनक बनाने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ बातचीत की और मिशन और वाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना की।
दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करती है ये यात्रा
इसके साथ ही ये भी कहा गया कि इस यात्रा में मैत्री, पारस्परिक सम्मान एवं सहयोग की उस भावना को और मजबूत किया जो भारत-सऊदी अरब संबंधों को आगे बढ़ा रही है। और तीर्थयात्रियों के कल्याण और द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रूप से मजबूत करने में सकारात्मक योगदान दे रही है। रिजीजू के साथ यात्रा करने वाले उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त सचिव असीम आर. महाजन और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव राम सिंह भी शामिल थे। ये यात्रा सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री के निमंत्रण पर हुई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply