अंतरिक्ष में बड़ा हादसा...एक तारे की हुई मौत, अरबों साल बाद भी जिंदा है उसकी आत्मा
Supermassive Black Hole: वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में सुपरमैसिव ब्लैक होल से निकली अब तक की सबसे तेज रोशनी वाली फ्लेयर को खोज निकाला है। ये फ्लेयर इतना तेज था कि 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ सूर्यों जितनी रोशनी बिखेर रहा था। कहा जा रहा है कि ये खोज ब्लैक होल के रहस्यों को समझने में बड़ी मदद करेगी। ये रोशनी और ऊर्जा का विस्फोट ब्लैक होल के आसपास के गैस डिस्क में गड़बड़ी या उलझे चुंबकीय क्षेत्रों से आया हुआ हो सकता है।
फ्लेयर क्या है और यह कैसे आता है?
ब्लैक होल ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली हिस्से में से एक है। वे इतने घने होते हैं कि रोशनी भी उनमें फंस जाता है। सुपरमैसिव ब्लैक होल तो लाखों-करोड़ों सूर्यों जितने बड़े होते हैं। कभी-कभी इनके आसपास की गर्म गैस डिस्क में हिचकी आने जैसी गड़बड़ी होती है या चुंबकीय क्षेत्र उलझ जाते हैं। इससे रोशनी और ऊर्जा का विस्फोट होता है, जिसे फ्लेयर कहा जाता है। यही तारे की आत्मा है। ये फ्लेयर वैज्ञानिकों को ब्लैक होल के अंदरूनी रहस्य दिखाते हैं। जैसे कोई टॉर्च अंधेरे कमरे को रोशन कर दे। इस फ्लेयर से वैज्ञानिक ब्लैक होल के आसपास के वातावरण को बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं।
कैमरे में कैद हुआ फ्लेयर?
ये चमकदार फ्लेयर 2018 में कैलिफोर्निया के पालोमार वेधशाला के कैमरे में कैद हुआ है। यह फ्लेयर तीन महीने तक भयानक रूप से चमका और उसके बाद धीरे-धीरे कम होता गया। वैज्ञानिकों को शुरू में आंकड़ों पर भरोसा ही नहीं हुआ। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अध्ययनकर्ता मैथ्यू ग्राहम ने कहा कि सबसे पहले हम ऊर्जा के आंकड़ों पर विश्वास ही नहीं कर पाए।
ब्रह्मांड बनते समय पैदा हुआ था ये फ्लेयर
फ्लेयर एक सुपरमैसिव ब्लैक होल से आया, जो धरती से 10 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। ये अब तक का सबसे दूर का फ्लेयर है। एक प्रकाश वर्ष लगभग 6 ट्रिलियन मील यानी 9.7 ट्रिलियन किलोमीटर लंबा होता है। यानी ये रोशनी ब्रह्मांड के युवा काल से आई है, जब ब्रह्मांड अभी नया-नया बना था।
क्या है तारे की मौत की दर्दनाक कहानी
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये फ्लेयर इसलिए आया क्योंकि एक बड़ा तारा ब्लैक होल के बहुत करीब चला गया। ब्लैक होल की जबरदस्त गुरुत्वाकर्षण ने तारे को टुकड़ों में तोड़ दिया। इसे टाइडल डिसरप्शन इवेंट कहते हैं। तारे के टुकड़े ब्लैक होल में गिरते हुए गर्म हो गए और चमकदार रोशनी छोड़ दी। ये रोशनी इतनी तेज थी कि दूर से भी दिखाई दे गई।
Leave a Reply