Horoscope Today 10 November 2025, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानें अपना दैनिक राशिफल
Horoscope Today 10November 2025, Aaj Ka Rashifal:राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बेकार के कामों में समय ना गंवाए। अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन पुरानी बातें न दोहराएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, योग या व्यायाम करें। परिवार में सुखद माहौल बनेगा
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज खुशी भरा होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश से पहले सोच-विचार करें। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन बॉस से विवाद न करें। प्रेमी युगल एक-दूसरे को समय दें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है, हल्का भोजन लें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपने काम को प्राथमिकता से करें। बुरी संगति से बचें। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। हाथ-पैरों में पीड़ा हो सकती है
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक लाभ होगा, पुराना कर्ज चुक सकता है। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा, पार्टनर की सलाह मानें। स्वास्थ्य में थकान महसूस होगी, आराम करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कहीं बाहर जाने के योग बन सकते हैं। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। सुविधाओं में बाधा आएगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिरता रहेगी, बचत बढ़ाएं। स्वास्थ्य सामान्य, पाचन संबंधी सावधानी बरतें। परिवार में छोटी-मोटी बहस संभव।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आय में वृद्धि होगी। बेवजह यात्रा से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें ।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply