Weather Update: दिल्ली में धुंध ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध देखी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में धुंध देखने को मिल सकती है। साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही बात करें, दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में अब भी बारिश का दौर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार कि केरल में 23और 24अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इस दौरान तेज हवाओं और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।पूर्वोत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 24अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
दिल्ली में सामान्य से 2 ज्यादा है तापमान
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
IMDके अनुसार, शुक्रवार सुबह शहर की सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच AQI'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
Leave a Reply