Weather Update: दिल्ली में ठंड के साथ कोहरे ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार और वीरवार को देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली में बारिश ने दस्तक दी। जहां एक तरफ बारिश ने लोगों को प्रदूषण से राहत दी। तो वहीं दूसरी तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह ठंड बढ़ गई है। साथ ही दिल्ली में शानिवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को 437 था, जो तेजी से सुधरकर शुक्रवार को 376 तक पहुंच गया। हवा की गति अनुकूल होने से वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। AQI पिछले 24 घंटों का औसत डेटा है। IMD ने कहा कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में छह मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही को कोहरे को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
दिल्ली-हरियाणा में बारिश का अलर्ट
मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में अरब सागर से नमी आ रही है। जिसके बाद वजह से मौसम में बदलाव देखा गया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गई है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली हरियाणा में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।
बारिश और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई । बंगाल की खाड़ी से उठी तेज पूर्वी और उत्तरपूर्वी हवाएं दक्षिणपूर्व प्रायद्वीपीय भारत पर इस वक्त हावी हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply