Ayodhya: 51 घाट...24 लाख दीयों से सजेगी राम की नगरी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा रिकॉर्ड
AyodhyaDiwali 2023:देशभर में आज छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस बार की दिवाली भारत के ले काफी कास होने वाली है। दरअसल अयोध्या में जोरों पर भव्य दीपोत्सव की तैयारियां चल रही है। इस बार 24 लाख दीयों से रामनगरी रोशन होगी। वहीं 51 घाट सजेंगे। साथ ही एक साथ 21 लाख से अधिक दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
51 घाटों पर 24 लाख दीप जलाए जाएंगे
दरअसल घाटदीपोत्सव 2023 के सातवें संस्करण का शुभारम्भ हो चुका है और इस बार राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। इन दीयो को एक साथ जलाया जाएगा। वहीं ये नजारा देखने लायक भी होगा। अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के लिए भगवान राम के जीवन पर आधारित सैंड आर्ट तैयार की गई है।
आपको बता दें कि इस बार की दिवाली कई मायनों में खास होने वाली है। क्योंकि वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की भी पहल शुरू की गई है। इस महोत्सव में विदेशी कलाकारों की रामलीला भी होगी। जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसके साथ ही देश के 21 राज्यों की रामलीला और रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके लिए करीब ढाई हजार कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply