Lucknow Double Murder: सिपाही ने पत्नी से फोन कराकर प्रेमी को बुलवाया, फिर दोस्त संग उतारा मौत के घाट
Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में हुए डबल मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी दीपिका शामिल हैं। दोनों ने मिलकर मनोज और रोहित की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिपाही महेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी दीपिका से फोन कराकर मनोज को बुलवाया था। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली है। इस हत्याकांड की वजह दीपिका और मनोज के बीच पहले से चल रहा प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।
मित्र रोहित के साथ मिलने पहुंचा था मनोज
पुलिस के अनुसार, दीपिका और मनोज पहले दोस्त थे। लेकिन 2021में दीपिका की शादी महेंद्र से हो गई थी। शुक्रवार को महेंद्र के कहने पर दीपिका ने मनोज को फोन कर बुलाया। मनोज अपने दोस्त रोहित के साथ मोटरसाइकिल से मिलने पहुंचा। वहां महेंद्र ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ के डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में महेंद्र के अलावा कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
गांव के बाहर मिले थे शव
शुक्रवार रात करीब 10:15बजे काकोरी थाने को सूचना मिली कि पनखेड़ा गांव के बाहर दो युवकों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान मनोज (25) और रोहित (26) के रूप में हुई। दोनों पनखेड़ा गांव के निवासी थे।
गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
मनोज और रोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। हत्या की खबर मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply