राजस्थान के उदयपुर में करणी सेना के प्रदेश प्रमुख को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Firing during Shri Rajput Karni Sena Meeting: राजस्थान के उदयपुर में आज बड़ी घटना हो गई है।जहां एक कार्यक्रम के दौरान राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर गोली चला दी गई। यह घटना उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के बीएन यूनिवर्सिटी में हुई , जहां पर राजपूत करणी सेवा की एक सभा चल रही थी। बैठक के बाद में जलपान किया जा रहा था। उसी समय दिग्विजय सिंह बाठेड़ा जो उदयपुर जिले के ही रहने वाले हैं, उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया के से फायरिंग कर दी। इससे उनके रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई। घायल प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, फायरिंग के बाद आरोपी को वहीं उपस्थित भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उसी दौरान पुलिस की एक जीप गुजर रही थी, जिसमें बैठे अधिकारी और जवानों ने भीड़ में से आरोपी को निकाला और पुलिस स्टेशन ले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताई वजह
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह सामने आया है कि दिग्विजय सिंह बाठेड़ा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया गया। इसी बात का गुस्सा उसके अंदर था। इसी कारण फायरिंग की गई। हालांकि अभी आरोपी दिग्विजय सिंह से पूछताछ कर रही है। वहीं भंवर सिंह को गीतांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात ये है कि पीड़ित अब खतरे से बाहर है और आरोपी पुलिस हिरासत में है।
सामने आया वीडियो
इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जहां वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भीड़ आरोपी की बेरहमी से पिटाई कर रही है और उसी बीच पुलिस आरोपी को छुड़ाकर निकाल के गई। यह पुलिस घटना की सूचना पर नहीं पहुंची। उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गोगुंदा थाना है। उसी थाने के थानाधिकारी शैतान सिंह सहित थाने के दो कांस्टेबल नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के लिए गए थे। पेश करने का बाद उसे जेल में जमा करने जा रहे थे।
Leave a Reply