आज देशभर में महावीर जयंती की धूम, उनके अनमोल विचार खोल देंगे सफलता की राह
Mahavir Jayanti 2025: महावीर जयंती जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। जो भगवान महावीर के जन्म की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। जिन्होंने जैन धर्म की शिक्षाओं को विश्वभर में फैलाया। उनके उपदेश आज भी मानव जीवन को दिशा देने वाले हैं। इस दिन प्रभात फेरी और अनुष्ठान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
महावीर जयंती का महत्व
महावीर जयंती जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। जो भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर की पूजा करते हैं। उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थकर थे। उन्होंने कठिन तपस्या करके आत्मज्ञान प्राप्त किया था। उन्होंने करीब 12साल तक लगातार कठोर तपस्या की थी। इस कठोर तपस्या की वजह से उन्होंने अपनी इंद्रियों पर पूरी तरह काबू पा लिया था।
महावीर जयंती के अवसर पर संदेश
महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर की शिक्षाओं को याद करते हैं। उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं। बता दें, भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें अहिंसा, सत्य, और आत्म-नियंत्रण के महत्व को समझने में मदद करती हैं।
इस अवसर पर हमें भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन को एक सही दिशा मिलती है और हम अपने मार्ग से भटकते नहीं हैं।
महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्म के अनुयायी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर की पूजा करते हैं। इसके अलावा महावीर के जीवन और शिक्षाओं पर प्रवचन देते हैं। महावीर जयंती के दिन उनके अनुयायी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते है और दान देते है। इस दौरान दान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply