कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को ड्रग केस में किया गया गिरफ्तार, 8 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

Sukhpal Khera Arrested: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुलत्थ विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ से उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।वहीं सुखपाल खेरा ने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर मनमानी का आरोप लगया है। उन्होंने फेसबुक लाइव किया। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कहा उन्हें राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिए परेशान किया जा रहा है।
वारंट की मांग की
सुखपाल खेरा के वीडियो में कांग्रेस विधायक पुलिस से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों से वारंट दिखाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सादे कपड़े पहने हुए हैं इसलिए वो पुलिसकर्मियों से पहचान बताने के लिए भी कह रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दी थी राहत
गौरलतब है कि इस मामले में साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी। राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पुलिक कभी भी आगे की जांच के लिए खेरा को बुला सकती है। इसी आधार पर आज पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में सेशन जज के आदेश पर 13 अप्रैल 2023 को पंजाब पुलिस के DIG स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एक SIT का गठन हुआ।
SIT जांच में ड्रग्स तस्करी में पाए गए लिप्त
SIT जांच में सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स तस्करी में लिप्त पाए गए। बताते चलें, इस मामले में बाकी जो ड्रग्स तस्कर थे उन्हें 10 साल की सजा हो चुकी है। इस मामले पर सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि वह कोर्ट का रुख करेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।
Leave a Reply