MP Election 2023: दमोहा में प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- इसके लिए पैसे नहीं हैं
Priyanka Gandhi in Damoh: मध्य प्रदेश के दमोहा में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225महीने के शासन में 250घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। पिछले 3साल में मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने सिर्फ 21नौकरियां दी हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। आपने आजीवन देश की सेवा की, इसलिए पेंशन आपका हक बनता है। लेकिन मोदी सरकार कहती है- इसके लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं हैं। तो अडानी जैसे उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे कहां से आते हैं?
जातिगत जनगणना करो- प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है जिसके अनुसार वहां 84% जनता SC,ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।
‘सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा’
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है। आपके बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है। लेकिन जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।
महिला आरक्षण आने वाले 10 साल में लागू ही नहीं होगा- प्रियंका गांधी
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि वे देश को गुमराह कर रहे हैं कि हमने महिलाओं को आरक्षण दे दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण आने वाले 10 साल में लागू ही नहीं होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply