संसद सुरक्षा चूक का मास्टरमाइंड ललित ने किया सरेंडर, सभी के फोन लेकर हुआ था फरार

Parliament Security Breach Case: संसद कार्रवाही के दौरान अचानक दो शख्य ने घुसकर सांसदों को भयभीत कर दिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस बीच खबर सामने आई है कि संसद सुरक्षा चूक का मास्टरमाइंड ललित ने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में ललित झा ने सरेंडर किया है।
सुरक्षा चूक का मास्टरमाइंड ललित ने किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा चूक का मास्टरमाइंड ललित ने खुद सरेंडर कर दिया है। दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में ललित झा ने सरेंडर किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने ललित झा को स्पेशल सेल को सौंप दिया है। अब स्पेशल सेल ललित से पूछताछ करेंगी। ललित पर आरोप है कि उसने संसद के बाहर घटना का वीडियो बनाने था और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।
राजस्थान के नागौर भागा था ललित
बताया जा रहा है कि घटना के छठवें आरोपी ललित झा ने महेश नाम के शख्स के साथ खुद कर्तव्य पथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि ललित दिल्ली से राजस्थान के नागौर भागा था। वह बस पकड़कर राजस्थान गया था। वहां पहुंचकर उसने होटल में रात बिताई थी। फिर वह महेश नाम के शख्स के ठिकाने पर पहुंचा था। महेश को भी 13 दिसंबर को दिल्ली संसद भवन आना था। महेश को इस साजिश की पूरी जानकारी थी। महेश को भी दिल्ली पुलिस तलाश रही थी।
इस घटना में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 5 आरोपी संसद भवन में आए थे। इसमें ललित झा के साथ सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे भी थे। लेकिन हंगामा मचते ही ललित मौके से भाग गया। इन चारों के मोबाइल फोन भी ललित के पास थे।
Leave a Reply