Search KhabarFast

Press ESC to close

जातिगत जनगणना को लेकर जयराम रमेश ने केंद्र पर उठाए सवाल, कहा- ‘भाजपा शासित राज्य में ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा’

जातिगत जनगणना को लेकर जयराम रमेश ने केंद्र पर उठाए सवाल, कहा- ‘भाजपा शासित राज्य में ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा’

Jayram Ramesh: देश में जब से बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी किए हैं। उसके बाद से ही इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। जहां एक तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में जातीय सर्वे करवाने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने रविवार को जाति जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी को घेरे में लेते हुए पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी ने उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लिया। अब राजस्थान सरकार ने उनकी भावनाओं के अनुरूप जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए नीतियां बनाना। सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और लोगों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।"

राजस्थान सरकार के आदेश को किया साझा

जयराम रमेश ने आगे लिखा,"जाति जनगणना के जरिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।" जयराम रमेश ने कहा,‘‘प्रश्न यह है कि किसी भी भाजपा शासित राज्य में ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति आधारित गणना के मुद्दे पर चुप क्यों हैं।’’वहीं साथ ही जाति सर्वेक्षण पर राजस्थान सरकार के आदेश को साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और लोगों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

अशोक गहलोत ने किया था वादा

गौरतलब है कि इसके पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि हम सर्वे करवाएंगे। इसके आदेश जल्द हो जाएंगे। गहलोत ने कहा था कि सर्वे होगा, क्योंकि जनगणना तो केंद्र सरकार करवा सकती है। परिवारों का सर्वे होगा, जिससे आर्थिक स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। यह कांग्रेस का वादा है कि हम इसको आगे बढ़ाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assam Legislative Assembly Elections 2026: सीएम हिमंत बिस्व कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की थी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, "कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, एक दिल्ली में, एक गुवाहाटी में की। आम तौर पर, जब आप किसी खास मुद्दे को फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लगती है। बेशक, नए BNS में एक कॉरेस्पोंडेंस प्रोविज़न है।

Rift In AAP:'यह एक छोटा से ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी...' राघव चड्ढा का AAP पर निशाना जारी

AAP vs Raghav Chadha:आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा में जारी घमासमा अभी थमा नहीं है। लगातार दूसरे तीन राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। करीब 3 मिनट के वीडियो के जरिए राघव चड्ढा ने AAP के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है।

West Bengal Election:'चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा', कूचबिहार में ममता के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

PM Modi Lashesh Out On CM Mamta:पश्चिम बंगाल में सियासी पार चढ़ने लगा है। पीएम मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast