'महिलाओं को एक हत्या की मिले छूट...', शरद पवार की पार्टी ने राष्ट्रपति से क्यों की ये अपील?
International Womens Day: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार गुट की महिला शाखा ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। पत्र में आत्मरक्षा के दौरान किए गए अपराधों में महिलाओं को सजा से छूट देने की मांग की गई है।
बता दें कि, महिला दिवस के अवसर पर लिखे इस पत्र में खडसे ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था इन अपराधों को रोकने में असफल साबित हो रही है।
मुंबई की घटना का दिया हवाला
खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।
अपने पत्र में खडसे ने लिखा कि यदि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, तो उन्हें अपनी रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने की आज़ादी होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि आत्मरक्षा में किए गए अपराधों में महिलाओं को सजा से छूट दी जाए।
महिलाओं की सुरक्षा पर रिपोर्ट का हवाला
खडसे ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि अपहरण, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाने चाहिए।
क्या है शरद पार्टी की पार्टी का इरादा?
इस पत्र के जरिए राज्य सरकार पर भी दबाव डालने की कोशिश की गई है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। खडसे ने राष्ट्रपति से अपील की कि वे इस मांग पर गंभीरता से विचार करें, जिससे महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कानूनी सुरक्षा मिल सके।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply