अरविंद केजरीवाल के फैन हुए बाबा रामदेव, गिनाई AAP की 3 सफलताएं

Baba Ramdev: अक्सर केजरीवाल की आलोचना करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव भी अब उनके प्रशंसक बन गए हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते देखा गया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। AAP पार्टी के कार्यकर्ता इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें बाबा रामदेव एक टीवी शो के दौरान कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल आने वाले समय में BJPके लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसमें वह गीता के श्लोक के साथ कहते हैं कि सफलता के शिखर पर वही पहुंचते हैं जो पुरुषार्थ और पराक्रम करते हैं। उन्होंने तीन जीत हासिल कीं। अरविंद केजरीवाल जी के पास खोने के लिए कुछ नहीं था।
बाबा रामदेव आगे कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब जीत लिया है। फिर दिल्ली में सत्ता की दूसरी कड़ी MCDने भी जीत हासिल की। अब इस बार हमें गुजरात में कुछ सीटें मिली हैं, लेकिन अगली बार अरविंद केजरीवाल BJP के लिए इतनी बड़ी चुनौती बनकर उभरेंगे कि आने वाले समय में BJP को मुंह की खानी पड़ेगी। हालांकि, हिंदुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
अरविंद केजरीवाल के आलोचक माने जाते है बाबा रामदेव
आपको बता दें कि बाबा रामदेव को BJP और नरेंद्र मोदी का समर्थक माना जाता है। साथ ही वह अक्सर अरविंद केजरीवाल की आलोचना भी करते रहे हैं। हालाँकि, जब 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन चल रहा था, तब दोनों एक मंच पर नज़र आए थे और एक-दूसरे का समर्थन और प्रशंसा भी की थी। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी बनाकर BJPके लिए चुनौती बन गए तो रामदेव ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।
जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ सरकार बनाई तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल सच में देश में VVIP संस्कृति खत्म करना चाहते हैं और देश हित में राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें जनता को बताना चाहिए कि वह नरेंद्र मोदी के साथ क्यों नहीं, बल्कि कांग्रेस के साथ हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply