Himachal Pradesh: चंबा में मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धलुओं की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत; आठ घायल

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भीषण सड़क हदासा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ये हादसा गुरुवार दोपहर दो बजे हुआ है। ये सभी लोग एक कार में सवार होकर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। ये सभी लोगों आपस में रिश्तेदार है। दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। टरियू मोड़ पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही हादसे में 8 लोग घायल हो गए।
मृतक में 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और गांव मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। मरने वालों में 2 महिलाएं समेत 1 बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान सानवी (2) पुत्री यशपाल, मिमि देवी पत्नी रमेश और वीना पत्नी रोशन निवासी राजपुरा, जिला चंबा के रूप में हुई।
Leave a Reply