HARYANA NEWS: मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के दशहरा ग्राऊंड में किया जन संवाद कार्यक्रम, दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर के प्लाईवुड फैक्टरियों के संचालकों की लम्बे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए लक्कड़ की खरीद पर लगने वाली 2प्रतिशत मार्किट फीस को घटाकर 1प्रतिशत किया है। इससे प्लाईवुड फैक्टरियों के संचालकों को प्रति वर्ष 8करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ होगा। कोरोना काल के बाद बोर्ड व्यापारी व्यापार में मंदी की शिकायत कर रहे थे, इसी को गम्भीरता से लेते हुए, राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेयमुनानगर के दशहरा ग्राऊंड में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए यमुनानगर के प्लाईवुड फैक्टरियों के संचालकों की लम्बे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए लक्कड़ की खरीद पर लगने वाली 2प्रतिशत मार्किट फीस को घटाकर 1प्रतिशत किया है।उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के तहत वह जनता के बीच में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं व उनका निवारण भी करते है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसी पुरानी कालोनी जिसका कुछ क्षेत्र वैध हो गया था और कुछ क्षेत्र अवैध रह गया है, ऐसी कालोनियों का सर्वे करवाया जाएगा और 4-5महीने में ऐसी कॉलोनियों के क्षेत्र को भी वैध किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे परिवार, जिनका व्यवसाय के हिसाब से बिजली का बिल ज्यादा आता है, उन परिवारों का फिजिकल सर्वे करवाया जाएगा और सर्वे के हिसाब से जो भी इन परिवारों को सुविधा संभव होगी उन्हें दी जाएगी। ऐसे परिवारों में ऑटो चलाने वाला, धोबी, प्रेस करने वाला, नाई, बढ़ाई का काम करने वाले परिवारों को भी जोड़ा जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर जिले में बीपीएल के दिसम्बर, 2022 में 55693 कार्ड थे जबकि अब 71388 कार्ड बने हैं। उन्होंने 7 महीनों में करीब 16 हजार कार्ड नए बने हैं। उन्होंने कहा कि पहले एएवाई कार्ड धारको को 2 लीटर सरसो का तेल मिलता था, अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी बीपीएल कार्ड धारको को 2 लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।
कई योजनाओं को दी मंजूरी
उन्होंने बीपीएल परिवार की बिजली के बिल की 12 हजार प्रति माह की स्लैब को हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 15 सडक़ों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई, जिनमें से 8 सडक़ो पर निर्माण कार्य चल रहा है और 7 का शीघ्र ही टैंडर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप वाली सडक़ का काम अंतिम चरणों में है इस पर करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 60 साल हो गई है और आय 3 लाख से कम है, संवाद के दौरान 11 लोगों की तुरंत पैंशन बनवाई गई और मुख्यमंत्री ने उन्हें पैंशन का प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply