Haryana News: हुड्डा के बयान पर कंवरपाल गुर्जर ने किया पलटवार, कहा- वोट के लिए ऐसे बयान देते हैं उपमुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा के सफल सम्मेलन के बाद आज जगाधरी विधानसभा के गांव सलेमपुर बांगर में एस सी मोर्चा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। ढोल नगाड़ों के साथ एक क्विंटल लड्डूओं से तोल कर स्कूल शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
एस सी समाज के सैंकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल शिक्षा मंत्री बोले सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रही है और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे कि लोग सरकार के साथ जुड़ रहे है और जनता का समर्थन हमे मिल रहा है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उप मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा केवल वोट बैंक के लिए और बहकाने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं। वही चौधरी बीरेंद्र सिंह पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हाई कमान के लेवल की बात है।
हुड्डा पर किया पलटवार
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वर्तमान में हमारी सरकार गरीब घर के लिए विशेष तौर से काम कर रही है और कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है उससे सारी जनता प्रभावित है। सभी योजनाओं का लाभ ऑन लाइन लाभ मिल रहा है।आज किसी को भी अपने कामो के लिए कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ते। पेंशन नियमों के अनुसार अपने आप लग जाती है। बीपीएल कार्ड बनाकर सीधे घर भेजे जा रहे है।आयुष्मान कार्ड से 5लाख तक ईलाज मुफ्त में हो रहा है।उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सफल कार्यक्रम के बाद आज एससी मोर्चा के कार्यक्रम बहुत सफल हुआ बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते सरकार की लोकप्रियता बढ़ रही है और लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है।
वह बहकाने का काम कर रहे हैं हुड्डा- कंवर पाल गुर्जर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उपमुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे सब पता लगता है कि वह बहकाने का काम कर रहे हैं। वोट लेने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी की जा रही है। जितने भी मंत्री हैं उन सभी को उपमुख्यमंत्री कह दो तो उससे भी कोई दिक्कत नहीं है। मंत्री और उप मुख्यमंत्री में कोई खास फर्क नहीं है। कांग्रेस ने अपनी सरकार में एक उपमुख्यमंत्री बना कर रखा था उसका ही बता दें क्या हुआ। इन बातों का कोई औचित्य नहीं है। नेता को सारे हरियाणा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए। सभी बिरादरियों और प्रदेश की पूरी जनता के लिए काम करने की सोच होनी चाहिए।कांग्रेस में यह मादा नही है। भारतीय जनता पार्टी ही पूरे प्रदेश के बारे में सोच सकती है।
चौधरी बीरेंद्र सिंह का कहना है कि अगर भाजपा जजपा गठबंधन रहा तो वो भाजपा का साथ छोड़ देंगे। इस सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हाई कमान के लेवल की बात है। फैंसला हाई कमान का है ।वही बीरेंद्र सिंह ने अगर ऐसा कहा है तो उन्हें भी इस प्रकार की शर्तें लगाने का उनका इस प्रकार से ऐसा कहने का कोई औचित्य नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply