HARYANA CRIME: दादी को मिली पोते के कर्मों की सजा, ईंट मारकर की गई हत्या

HISAR CRIME: हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली आकलान में लोगों ने ईंटे मार-मार कर रेप के आरोपी की 75साल की दादी को मार डाला। मृतका के परिजनों ने इसके लिए लड़की के परिवार वालों को कसूरवार ठहराया है। आरोपियों ने परिवार के ऊपर सोते समय ईंटें बरसाई। मृतका के भड़के परिजनों से आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पहले इस मामले में झगड़े का केस दर्ज किया था लेकिन अब परिवार के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मृतका के परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पोते पर लड़की को भगाकर ले जाने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 17सितंबर को आजाद नगर पुलिस थाने में रेप का केस दर्ज कर लिया। जब इसका पता चला तो लड़के परिवार वालों ने उसे पुलिस के आगे पेश कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुरानी रंजिश का बना शिकार
इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वालों ने रंजिश रखी हुई थी। 27सितंबर की रात पूरा परिवार घर में सो रखा था। इसी दौरान करीब 20-25लोगों ने उनके घर पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिससे पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई। बाकी परिवार के लोग ईधर-उधर हो गए। लेकिन आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला तेजी से अंदर नहीं जा सकी। जिससे एक ईंट उसकी छाती और दूसरी पैर पर लगी।
इलाज के दौरान हुई मौत
उसके अगले दिन 28 सितंबर को पुलिस ने आरोपियों पर झगड़े का केस दर्ज कर लिया। बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए 28 सितंबर की रात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply