HARYANA NEWS: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दिया सीएम मनोहर लाल ने दिया खास संदेश, जानें क्या कुछ कहा

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को खास संदेश दिया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों,देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हमारे उन सभी अमर शहीदों को नमन जिनकी वजह से आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 15अगस्त से एक दिन पहले विभाजन विभीषका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021में संकल्प लिया। आजादी के अमृत काल में पूरा देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अहम और ऐतिहासिक करने लिए गए है। उन्होंन कहा कि धारा 370,35a को हटाना,राम मंदिर का निर्माण,वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का केंद्र सरकार ने लागू करने का लक्ष्य 2030तक रखा। हरियाणा में 2025में ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करेगा। बॉर्डर के पार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से लेकर ग्राम स्तर तक नशा मुक्ति के खिलाफ एक अभियान छेड़ा गया।
हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा किलिंगानुपात में बढ़ते अंतर को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट हो या फिर स्वच्छ भारत एक विकसित भारत बनाने की तरफ से लगातार अग्रसर है। शहीद स्मारक अंबाला में 1857की क्रांति का प्रथम बिगुल बजने वाली जगह पर बनाया जा रहा है।
हर दसवां जवान हरियाणा का बेटा है
मनोहर लाल ने कहा कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा का बेटा है। हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार बिना भेदभाव के चला रहे हैं। आजादी के अमृत काल में एक साथ 12.5लाख नए राशन कार्ड बने है। लोगों को घर बैठे पेंशन मिलने हुई शुरू, 50000परिवारों को अंत्योदय मेलों के जरिए स्वरोजगार के लिए लोन दिलाया। लगभग 30लाख परिवारों तक आयुष्मान भारत का विस्तार कर चिरायु हरियाणा के नाम से योजना लागू की।
आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलन शुरू होगा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज से 180000-300000के 8लाख परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलन शुरू होगा। स्कूली बच्चों को तकनीक से जोड़ने के लिए 500000टैबलेट बांटे गए। बिना पर्ची बिना खर्ची के प्रदेश में नौकरी मिलनी शुरू हुई। कुंवारे और विदुरों की पेंशन हरियाणा में शुरू की गई। बुजुर्ग अवस्था पेंशन पूरे देश में हरियाणा में सबसे ज्यादा है। मेरा पानी मेरी विरासत योजनाएं चलाकर आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाना सुनिश्चित कर रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों को घर बैठे ई-फर्द मिलनी शुरू हुई ,5700गांव को 24घंटे बिजली देना सुनिश्चित हुआ। मेयर और चेयरमैन के सीधे चुनाव करवा कर लोकतंत्र के पर्व में जनता की भागीदारी और भी मजबूत की गई। डायल 112,महिला थाने,हरकोका जैसे कानून बनाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और भी मजबूत करनी शुरू हुई। हरियाणा पुलिस ने तकनीक के साथ जुड़कर साईबर फ्रॉड के नेटवर्क को तोड़कर बड़ी सफलता हासिल की। जबरन या फिर लालच में धर्म परिवर्तन करने के खिलाफ कानून बनाया गया। जीएसटी कलेक्शन में प्रति व्यक्ति कलेक्शन में बड़े राज्य में हरियाणा नंबर वन है।
Leave a Reply