Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Ganesh Chaturthi:गणेश चतुर्थी का इंतजार हर किसी होता है। इस दिन से ही भगवान शिव के प्यारा बेटा गणेश की 10 दिनों तक पूजा की जाती है। भगवान गणेश को भक्त प्यार से बप्पा भी कहते है। यानी एक तरह से बप्पा को खुश करने के लिए वो 10 दिन आने जा रहे है जिसमें आप भगवान गणेश को प्रसन्न कर अपनी इच्छा को पूरा कर सकते है। इस बार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी शुरू होने जा रही है और उस दिन से 10 दिनों तक बप्पा की पूजा की जाती है। लोगों इन 10 दिनों के लिए भगवान गणेश को अपने घर लाते है और फिर 10 दिन के बाद बप्पा का विर्सजन किया जाता है। विर्सजन में लोगों की आंखे भी नम हो जाती है क्योंकि उनके घर से बप्पा की विदाई होती है।
भगवान गणेश पर ना चढ़ाएं ये चीज
इन 10 दिनों तक भगवान को अक्षत, फील, दूर्वा और मोदक चढ़ाए जाते है। ये बात तो सभी को बता है मोदक भगवान गणेश के पसंदीदा भोजन में से एक है। हालांकि एक चीज हौ जो गणेश को अर्पित नहीं की जाती है। ऐसा करने से मिलने वाला फल आपको नहीं मिल पाता है। दरअसल हिंदू धर्म में सबसे पवित्र चीज तुलसी को भगवान गणेश को नहीं अर्पित की जाती है। हालांकि इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। चलिए आपको इसके बारे में बताते है।
मां तुलसी ने बप्पा को दे रखा है श्राप
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान गणेश गंगा घाट पर तपस्या कर रहे होते है। इस दौरान वहां से तुलसी मां गुजती है। तुलसी मां की नजर अचानक भगवान गणेश पर पड़ती है जिसके बाद वह उनपर मनमोहित होती है। मां तुलसी ने उनसे विवाह का प्रस्ताव दिया। लेकिन भगवान गणेश ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद तुलसी मां को गुस्सा आ गया और उनको श्राप दिया कि उनकी दो स्त्रियों से साथ विवाह होगा और हुआं भी कुछ ऐसा ही भगवान गणेश की दो पत्नियां है। जिनका नाम रिध्दि और सिध्दि है। भगवान गणेश के दो बच्चे है जिनका नाम शुभ और लाभ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply