बल्ड प्रेशर...High BP से निजात पाने में रामबाण है लौकी, जल्द राहत पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Bottle gourd Benifits: वैसे ऐसा कहा जाता है कि हरी सब्जी खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। क्योंकि उनमें पौटेशियम की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर हम लौकी की बात करें तो इसका नाम सुनते ही घर के बच्चे-बड़े अलग तरह-तरह का मुंह बनाने लगते है। ज्यादातर बच्चे लौकी खाने से बचते है। लेकिन आपको बता दें कि लौकी में भरपूर मात्रा में पौटेशियम पाएं जाते है। साथ ही ये कई बीमारियों से बचाने में मदद भी करता है। जैसे- हाई बीपी की बीमारीक को दूर करने में काफी लाभदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा कहा गया है कि हाई बीपी के मरीजों को लौकी खाना काफी जरुरी होता है। क्योंकि हाई बीपी ऐसी बीमारी है जो दूसरी बीमारी को एंट्री दे सकती हैं। हार्ट अटैक और फिर स्ट्रोक जैसी बीमारी को बढ़ावा दे सकती है हाई बीपी।
लौकी खाने से दूर होती हैं कई बीमारी
हरी सब्जियों में वैसे तो भरपूर मात्रा में पौटेशियम होता है। अगर हम लौकी की बात करें तो इसमें भी फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रोल को करता है और फैट मेटाबोलिज्म को बढ़ाता हैं। इसकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसे खाने से शरीर में गंदा कोलेस्ट्रोल जमा नहीं हो पाता है। लौकी अपने फाइबर के जरिए शरीर की गंदगी को दूर करने में भी काफी मददगार साबित होता है। साथ ही वजन बढ़ने और बीपी को बढ़ने से रोकता है।
लौकी में काफी अच्छी मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है। जो ब्लड वेसेल्स को खोलने और ठीक से काम करने में मदद करता है। साथ ही साथ हमारे शरीर में खून की रफ्तार ठीक से काम करें। इसके लिए भी मदद करता है। इसके कारण दिल पर जोर नहीं पड़ता और हाई बीपी के जरिए स्ट्रोक और ब्रेन लीकेज जैसी समस्याओं से आप हमेशा बचे रहेंगे।
अगर आपके शरीर में पानी की कमी है। तो लौकी खाना काफी फायदेमंद होता हैं। क्योंकि लौकी में भरपूर मात्रा में पानी होता है। जिसकी वजह से शरीर की नसें हेल्दी हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि लौकी का पानी ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है और दिल पर प्रेशर पड़ने से रोकता है। अगर हम ये करते रहेंगे तो शरीर में सोडियम होने से हाई बीपी कंट्रोल में रहता है। जो व्यक्ति इसका रोजाना सेवन करते है। वह सभी बीमारियों से बचते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply